
गोविन्द प्रजापति
लखनऊ के सचिवालय में स्कल्पर के नाम से चर्चित सचिवालय की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा होली मिलन, सचिवालय दर्पण (द्वादश अंक) का विमोचन एवं सचिवालय कर्मियों का सम्मान समारोह 16 मार्च को अपराहन 1:00 बजे से नवीन भवन स्थित तिलक हाल में किया जाएगा।होली मिलन के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा स्कल्पर के तत्वावधान में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की गरिमामयीउपस्थिति में धूमधाम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सचिवालय दर्पण सम्मानो से सचिवालय कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।




