अपने बिजनेस को ब्रांड के रूप में डेवलप करें ताकि उसे आगे ट्रांसफर किया जा सके: दिनेश गुप्ता
टारगेट मार्केट, नो योर कस्टमर , गारंटी ,वैल्यू, ,कस्टमर फीडबैक,सोशल प्रूफ, यूट्यूब, डिस्काउंट ऑफर पर फोकस किए जाने पर दिया जोर

गोविन्द प्रजापति
13 मार्च, शुक्रवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में ” ग्रो योर बिजनेस” कार्यक्रम “का आयोजन हुआ प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं 7 बार के गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर दिनेश गुप्ता “आनंद श्री” ने राजधानी के व्यापारियों एवं आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो को उनके बिजनेस में गुणात्मक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए तथा व्यापारियों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान में व्यापारियों के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं बदलते हुए परिदृश्य में व्यापारियों को भी हर प्रकार की चुनौतियां से निपटने के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एक अभियान के अंतर्गत निभाने का प्रयास कर रहा है
उन्होंने बताया इस दृष्टिकोण से “ग्रो योर बिजनेस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है मोटिवेशनल स्पीकर दिनेश गुप्ता “आनंद श्री” ने राजधानी के व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियो कोटारगेट मार्केट, नो योर कस्टमर , गारंटी ,वैल्यू, ,कस्टमर फीडबैक,सोशल प्रूफ, यूट्यूब, डिस्काउंट ऑफर पर फोकस किए जाने के टिप्स देते हुए कहा अब आपका कंपीटीटर केवल आपका पड़ोसी दुकानदार
ही नहीं है ,देश में बैठा हुआ कोई भी व्यापारी है इसलिए आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आना चाहिए उन्होंने व्यापारियों को टिप्स देते हुए कहा अपने स्टेटस पर अपने प्रोडक्ट की जानकारी डालकर ऑनलाइन बिजनेस की शुरुआत करें उन्होंने कहा JR 251 रूल के अंतर्गत यह माना जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति लगभग 251 लोगों को अवश्य जानता है अतः उन लोगों को ही सबसे पहले अपना ग्राहक बनाना चाहिए
प्रोफेसर दिनेश गुप्ता ने कहा यदि हम अपने ग्राहकों को वैल्यू देंगे निश्चित रूप से हमारा रेगुलर कस्टमर बनेगा उन्होंने कहा प्रत्येक ग्राहक अपने प्रोडक्ट की वैल्यू चाहता है तथा व्यापारियों को डिस्काउंट ऑफर देने के लिए हमेशा तैयारी करनी चाहिए तथा अनेक चुनिंदा अवसरों पर अपने ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर देकर अपने नजदीक बुलाना चाहिए उन्होंने फीडबैक पर जोर देते हुए कहा अपने ग्राहकों से फीडबैक अवश्य ले तथा उस फीडबैक को सोशल मीडिया के माध्यम से सोशल प्रूफ के रूप मे अपने व्यापार में इस्तेमाल करें उन्होंने कहा वैल्यू का मतलब हर एक के लिए अलग है खरीददार की सोच एवं अपेक्षा के साथ यदि व्यापारी मैच करेंगे तो निश्चित रूप से वैल्यू मिलेगी उन्होंने कहा छोटे से छोटा भी कोई काम करें तो उसका फीडबैक अवश्य लें दिनेश गुप्ता ने व्यापारियों से पुरानी बातों को छोड़कर नई चीजों को स्वीकार करने की कला सीखने को कहा उन्होंने कहा अब गद्दी पर बैठकर ही बिजनेस करेंगे, यह सोच नहीं चलेगी ग्राहकों तक पहुंचना होगा साथ ही साथ उन्होंने व्यापारियों से ब्रांड बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने बिजनेस को ब्रांड के रूप में डेवलप करना चाहिए हम अपने बिजनेस को तभी आगे बढ़ा सकते हैं जब अपने बिजनेस को ब्रांड के रूप में आगे बढ़ाएंगे उन्होंने कहा ब्रांड के रूप में बना हुआ बिजनेस हम ट्रांसफर कर सकते हैं तथा स्वयं नहीं भी देखेंगे तो सिस्टम काम करेगा उन्होंने व्यापारियों को टिप्स देते हुए कहा अपने व्यापार से संबंधित छोटे-छोटे वीडियो यूट्यूब पर प्रतिदिन अवश्य डालें उन्होंने व्यापारियों से अपने बिजनेस पर कस्टमर को ऑफर देने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा व्यापारियों कोपुरानी बातों को छोड़कर नई तकनीक को स्वीकार करना आना चाहिए तथा अपने बिजनेस के टारगेट कस्टमर को समझना आना चाहिए तथा आज का ग्राहक गारंटी चाहता है तो हमें अपने कस्टमर को गारंटी देने के लिए भी अपने आप को तैयार रखना होगा
“ग्रो योर बिजनेस कार्यक्रम” में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला ,नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष प्रवेश जैन, उपाध्यक्ष रिजवान हैदर, मसीह उजमा गांधी, नितिन गुलाटी ,विजय मिश्रा ,अक्षय सिंह, दीपक भाटिया, सुनील मौर्या ,मोहम्मद यासीन, संजय कुमार गुप्ता प्रवीण मिश्रा आदि व्यापारी शामिल रहे




