उत्तर प्रदेश

जाम से मिलेगी मुक्ति: लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर की शुरुआत, रक्षामंत्री बोले- अगले माह खुलेगा कानपुर एक्सप्रेस-वे।

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का शुक्रवार को लोकार्पण किया। समता मूलक चौराहे पर राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने फीता काटकर इसे जनता को सौंपा

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का शुक्रवार को लोकार्पण किया। समता मूलक चौराहे पर राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने फीता काटकर इसे जनता को सौंपा। इस दौरान कॉरिडोर के तीसरे-चौथे फेज का शिलान्यास भी किया।झूलेलाल पार्क में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा- इस महीने के अंत या अप्रैल की शुरुआत में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे शुरू हो जाएगा। इसके बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी मात्र 35 से 40 मिनट के बीच तय हो सकेगी।योगी जी को लोग बुलडोजर बाबा के नाम से जानते हैं। इन्होंने माफियाओं को सही कर दिया। बुलडोजर सिर्फ तोड़ने का ही नहीं। नए विकास की जमीन भी तैयार करता है। डिफेंस सेक्टर में भी लखनऊ पीछे नहीं है। ब्रह्मोस, एयरो स्पेस से संबंधित काम भी लखनऊ में होगा। ब्रह्मोस से हमने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- राजनाथ जी ने विकास के मामले में लखनऊ को नंबर वन बना दिया। ग्रीन कॉरिडोर बनने के बाद डालीगंज से दाबे IIM रोड तक चले जाओ, 15 मिनट लगेगा। कॉरिडोर का निर्माण रिकॉर्ड समय में काम पूरा करने वाले श्रमिकों को भी सम्मानित किया गया।गोमती नदी के दोनों किनारों पर बन रहा ग्रीन कॉरिडोर कुल 57 किमी लंबा है। इसे 4 फेज में विकसित किया जा रहा। इसमें चौड़ी सड़कें, 6 लेन, हरियाली और सुगम यातायात के लिए मॉडर्न डिजाइन अपनाई गई है। फेज-2 शुरू होने से करीब 10 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button