माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) का होली मिलन समारोह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में आयोजित
समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज केशर यादव ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, टी.डी. डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. के.बी. यादव तथा राजा श्रीकृष्ण दत्त डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लाल साहब उपस्थित रहे।

अरविन्द कुमार पटेल
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) का होली मिलन समारोह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज केशर यादव ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, टी.डी. डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. के.बी. यादव तथा राजा श्रीकृष्ण दत्त डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लाल साहब उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमें मन के सभी भेद मिटाकर एक-दूसरे के साथ खुशियों के रंग साझा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज केवल ज्ञान देने वाला वर्ग नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त धुरी है। ऐसे कार्यक्रम आपसी सहयोग, संवाद और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। डॉ. के.बी. यादव डॉ. लाल साहब ,जिला उपाध्यक्ष डॉ. जी.एन. सिंह शाक्य , जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण बिन्द रितेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों और संगठन के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।जिला उपाध्यक्ष हौशिला प्रसाद पाल ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशन में समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों से संगठन की मजबूती, आपसी विश्वास और सहयोग की भावना प्रगाढ़ होती है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रसेन, जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार सरोज, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, अमरेश मिश्रा, शिवाकांत सोनकर, पूर्व शिक्षक नेता विनय कुमार यादव, डॉ. गुरचरण चैरसिया, सुभाष कनौजिया, बांकेलाल प्रजापति, अरुण कुमार मौर्य आदि ने संबोधित किया।
फोटो 04जेएनपी।

