लायन्स क्लब द्वारा मंगलवार को मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के बाद घर भेजा
लायन्स क्लब द्वारा मंगलवार को मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए रोगियों को चिन्हित कर वाराणसी भेजे गए थे।

अरविन्द कुमार पटेल
जौनपु। लायन्स क्लब द्वारा मंगलवार को मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए रोगियों को चिन्हित कर वाराणसी भेजे गए थे। जिनका आर जे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी की नेत्र विशेषज्ञ चिकत्सीय टीम द्वारा उन मरीजों का आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण किया गया। उन्हें दवाइयां एवं चश्मे प्रदान किए गए एवं चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श देकर उन्हें डिस्चार्ज किया गया, और बृहस्पतिवार को शिविर स्थल कुत्तुपुर तिराहा पर छोड़ा गया, जहाँ पर क्लब जौनपुर के अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता और परिवार के लोग अपने मरीजों को घर ले गये। इस अवसर पर पिछले माह में आपरेशन हुए मरीजों की दृष्टि जांच कर उचित परामर्श दिया गया। मरीजों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब वे पहले की तरह स्पष्ट देख पा रहे हैं। डा संदीप मौर्य ने बताया कि इस स्थान पर हर माह के दूसरे मंगलवार को निःशुल्क नेत्र शिविर लगता है, अगला नेत्र जाँच मोतियाबिंद आपरेशन शिविर 14 अप्रैल को समय प्रातः 10 से 2 बजे तक आयोजित होगा। सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डा चन्द्रकला मौर्य, सचिव योगेश साहू, संदीप सिंह, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।




