राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चल रही प्रमुख उप-योजनाएँ
राज्य में योजना प्रारंभ से अब तक 11,64,222 महिला किसानों को जोड़ा गया है। इन महिला किसानों को कृषि सखियों द्वारा रसायनमुक्त कृषि, फसल चक्र, फसल चयन, बीज उपचार, रोग कीट प्रबंधन, एग्री न्युट्री गार्डन, छोटे पशु जैसे बकरी
गोविन्द प्रजापति /लखनऊः उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के स्पष्ट निर्देश श्रीमती दीपा रंजन मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को दिए गए हैं कि विकासखंड स्तर पर प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को समूह सखी, द्वितीय मंगलवार को बैंक सखी, एफएलसीआरपी (वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति) एवं विद्युत सखी, तृतीय मंगलवार को अजीविका सखी एवं उद्योग सखी और चतुर्थ मंगलवार को एफएनएचडब्ल्यू सीआरपी (खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य, एवं स्वछता संसाधन व्यक्ति) की समीक्षा बैठक प्रेरणा दिवस के रूप में आयोजित की जा रही हैं उस पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें उनकी शिकायतों का निस्तारण किया जाता है और सुझावो पर विचार किया जाए।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश के अनुसार विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण व स्वालम्बन की दिशा मे क्रान्तिकारी कदम उठाये जा रहे है।स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर उन्हे विभिन्न गतिविधियों व क्रियाकलापो के माध्यम से न केवल स्वावलम्बी बनाया जा रहा है, बल्कि उन्हे लखपति दीदी की श्रेणी मे लाने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। समूहो की दीदियो को विभिन्न विभागो से समन्वय कर उनकी आमदनी मे इजाफा किया जा रहा है। दीदियो को उनके क्रियाकलापो व गतिविधियों मे किसी प्रकार की दिक्कत या अवरोध न आने पाये, उन्हे किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाये, इस दिशा मे उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की सोच व मन्शा के अनुरूप विकास खण्ड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार को “प्रेरणा दिवस” का आयोजन किया जा रहा है। श्री मौर्य जी ने कहा कि प्रेरणा दिवस कार्यक्रम से ग्रामीण महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचाने की मिशन की प्रतिबद्धता सिद्ध हो रही है।