देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे-

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला पर आज रात उस समय गोली चलाई गई

संजय कुमार सिंह
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला पर आज रात उस समय गोली चलाई गई, जब वे ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस ने कमल सिंह जामवाल नामक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, जो जम्मू का ही निवासी बताया जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है, हमलावर ने फारूक अब्दुल्ला के वहां पहुंचते ही एकदम उनके पीछे पहुंचकर गोली चला दी। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग के पीछे क्या मकसद था ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button