उत्तर प्रदेश

राजनाथ सिंह और सीएम योगी कल देंगे ग्रीन कॉरिडोर का तोहफा; 5 लाख लखनऊवासियों को मिलेगी राहत।

लखनऊ में बहुप्रतीक्षित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का 13 मार्च को लोकार्पण होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे जनता को समर्पित करेंगे।

गोविन्द प्रजापति लखनऊ में बहुप्रतीक्षित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का 13 मार्च को लोकार्पण होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे जनता को समर्पित करेंगे। झूलेलाल पार्क में लोकार्पण समारोह होगा। यूपी सरकार के कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।गोमती नदी के दोनों किनारों पर बन रहा ग्रीन कॉरिडोर कुल 57 किलोमीटर लंबा है। इसे 4 चरणों में विकसित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में चौड़ी सड़कें, अलग-अलग लेन, हरियाली और सुगम यातायात के लिए आधुनिक डिजाइन अपनाई गई है।अलग-अलग हिस्सों में मल्टी-लेन रोड बनाई जा रही है, जिससे बिना रुकावट तेज और सुरक्षित सफर हो सके।6 लेन सड़क, दोनों तरफ 11.50 मीटर चौड़ाई ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा फेज गोमतीनगर के समता मूलक चौक से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु डालीगंज तक है। 6 लेन सड़क बनाई गई है। दोनों ओर सड़क की चौड़ाई करीब 11.50 मीटर है। निशातगंज में चौराहा बनाया गया है।इसके शुरू होने से शहर के करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। औपचारिक उद्घाटन से पहले तक कॉरिडोर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर कंक्रीट डिवाइडर लगाकर रास्ता बंद रखा गया है।इन इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी ग्रीन कॉरिडोर के चलते निशातगंज, डालीगंज, समतामूलक, बादशाहनगर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। भारी ट्रैफिक अब गोमती किनारे बने इस कॉरिडोर से सीधे निकल सकेगा, जिससे अंदरूनी सड़कों पर दबाव कम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button