उत्तर प्रदेश

कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं के लिए क्रायोवैसल खरीद को 9.34 करोड़ रुपये स्वीकृत

शु एवं भैंस विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को तरल नत्रजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्रायोवैसल के क्रय और स्थापना हेतु चालू वित्तीय वर्ष में 9 करोड़ 34 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

गोविन्द प्रजापति लखनऊ,( आरएनएस ) 11 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने पशु एवं भैंस विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को तरल नत्रजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्रायोवैसल के क्रय और स्थापना हेतु चालू वित्तीय वर्ष में 9 करोड़ 34 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।पशुधन विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने योजना के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण और व्यय अनुमोदित कार्ययोजना तथा योजना के लिए निर्धारित गाइडलाइंस का पूर्ण पालन करते हुए किया जाएगा। साथ ही व्यय विवरण के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।शासनादेश के अनुसार स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल उसी मद और प्रयोजन के लिए किया जाएगा, जिसके लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा पशुधन विकास को बढ़ावा देने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button