स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन अधिवक्ता परिषद ने बैठक आयोजित की गई
अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत जिला इकाई अयोध्या की महत्वपूर्ण बैठक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में आयोजित की गई ,जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई,

अखिलेन्द्र प्रताप सिंह
अयोध्या। अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत जिला इकाई अयोध्या की महत्वपूर्ण बैठक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में आयोजित की गई ,जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अरविंद कौल ने बैठक की अध्यक्षता की और संचालन महामंत्री रत्नेश सिंह ने किया ,अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेवा पखवारा के अंतर्गत 15 मार्च को वृद्धावस्था आश्रम में मनाया जाएगा, जिसमें सभी परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे ,साथ ही आने वाले चैत्र प्रतिपदा हिंदी नव वर्ष का कार्यक्रम 19 मार्च को मनाया जाएगा जिसमें प्रत्येक अधिवक्ता के माथे पर तिलक लगाकर उनको नव वर्ष की शुभकामना दी जाएगी बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अनीता पाठक ,परमेश सोनी, सुरभि पांडे,वर्षा, बबीता मौर्य ,राधा रमन सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संजय रस्तोगी मौजूद रहे।




