श्याम बगिया सोसाइटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अशोक बाजपेयी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉल्विन कॉलेज वार्ड के पार्षद श्री प्रमोद सिंह ‘राजन’ ने कार्यक्रम में शिरकत की।

गोविन्द कुमार प्रजापति
लखनऊ। पुराना हैदराबाद स्थित श्याम बगिया सोसाइटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के लोगों ने आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ होली के पर्व का आनंद लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अशोक बाजपेयी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉल्विन कॉलेज वार्ड के पार्षद श्री प्रमोद सिंह ‘राजन’ ने कार्यक्रम में शिरकत की। अतिथियों ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के बच्चों और निवासियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सभी ने सराहना की। बच्चों के नृत्य और गीतों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक चौधरी, सुश्री तान्या और सुश्री भाव्या ने संयुक्त रूप से किया। उनके संचालन ने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और रोचक बनाए रखा।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों और सोसाइटी के लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।




