उत्तर प्रदेश
बड़ी खबर: दिल्ली के दर्जनों इलाकों में कल पानी की किल्लत, जल बोर्ड ने जारी की प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट
दिल्ली जल बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. बोर्ड के मुताबिक 9 मार्च को दिल्ली के 12 से अधिक इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

Gopal kumar
दिल्ली जल बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. बोर्ड के मुताबिक 9 मार्च को दिल्ली के 12 से अधिक इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इन इलाकों में पीतमपुरा, शालीमार बाग, A3 ग्रीन अपार्टमेंट, BG1/SFS पश्चिम विहार, केशवपुरम, लॉरेंस रोड, त्रिनगर, रामपुरा, अशोक विबाह, डी ब्लॉक करमपुरा, और 444 (लाल क्वार्टर)/208 मादीपुर शामिल हैं.दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर कहा, यूजीआर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण 9 मार्च 2026 को दिल्ली के कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से ही जमा कर लें। असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके सहयोग के लिए धन्यवाद.



