राजनीति
निशांत कुमार ने थामी जद(यू) का दामन, पटना प्रदेश कार्यालय में ली पार्टी की सदस्यता
श्री निशांत कुमार ने जद(यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Sanjay Singh
श्री निशांत कुमार ने जद(यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी ने उन्हें सदस्यता की रसीद दी। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें जद(यू) का पट्टा पहनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री श्री विजय चौधरी, मंत्री श्री श्रवण कुमार, मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, मंत्री श्री जमा खान, मंत्री श्री सुनील कुमार, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी आईटी जद(यू) श्री मनीष कुमार समेत कई मंत्री गण, सांसद गण, विधायक गण, विधानपार्षद गण, पार्टी के पदाधिकारी गण तथा भारी तादाद में प्रदेश से आए जद(यू) के कार्यकर्ता मौजूद रहे। निशांत जी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यक्रम में आने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।



