खेल

दिग्गज चामिंडा वास अब गोरखपुर में: खिलाड़ियों को देंगे विशेष प्रशिक्षण

युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए शहर के प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर 19 से 26 मार्च तक एमसीसी हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Surendra Kumar युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए शहर के प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर 19 से 26 मार्च तक एमसीसी हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वसीम जाफर, पूर्व मुंबई रणजी टीम के कोच विनायक सामंत और यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ के कोच ज्वाला सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।आयोजक डॉ. विनय सक्सेना ने बताया कि आठ दिनों तक चलने वाले इस कैंप में खिलाड़ी क्रिकेट की बारीकियां सीख सकेंगे। बताया कि कैंप में लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा ले सकते हैं। इसमें तीन आयु वर्ग रखे गए हैं, जिनमें अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 शामिल हैं।कैंप का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को टॉप-लेवल क्रिकेट के लिए तैयार करना है। इसमें खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट की तकनीक, मानसिकता और फिटनेस से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें उच्च स्तरीय कोचों के साथ अभ्यास करने का अवसर भी मिलेगा। बताया कि कैंप के लिए www.mcccricket.com पर जाकर पंजीकरण ऑनलाइन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button