उत्तर प्रदेश
बागपत की फोम फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटर ने पाया आग पर काबू
उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास स्थित एक फोम फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Sanjay Singh
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास स्थित एक फोम फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री के गोदाम में रखा लाखों रुपये का फोम जलकर राख हो गया।8सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेकड़ा कस्बे के पास एनबीसीसी टाउनशिप से सटी फोम फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं के गुबार छा गए। धुएं और आग की ऊंची लपटों को देखकर पास की एनबीसीसी कॉलोनी में रहने वाले लोग घबरा गए और एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही खेकड़ा के साथ-साथ बागपत और बड़ौत फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं के गुबार छा गए। धुएं और आग की ऊंची लपटों को देखकर पास की एनबीसीसी कॉलोनी में रहने वाले लोग घबरा गए और एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही खेकड़ा के साथ-साथ बागपत और बड़ौत फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।


