उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान, डीएम ने जनता से की खास अपील

 जनपद में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर पेट्रोल एवं डीजल की कमी को लेकर आ रही सूचनाओं को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी पूरी तरह से निराधार है।

Sanjay Singh

बाराबंकी, । जनपद में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर पेट्रोल एवं डीजल की कमी को लेकर आ रही सूचनाओं को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी पूरी तरह से निराधार है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही है।प्रशासन पेट्रोल पंपों की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है और कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैलाकर जनता में भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर इसे साझा करने से बचें। सभी जानकारी के लिए केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button