खेल
भारत और इंग्लैंड,दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे वानखेड़े में होगा महामुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

agency/ News
टी20वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत के लिए इंग्लैंड से पार पाना आसान नहीं होगा। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। तब इंग्लिश टीम 10 वि केट से जीती थी और फिर चैंपियन भी बनी थी। अब आज भारत के पास हिसाब बराबर करने बेहतरीन मौका होगा। भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन अभिषेक शर्मा, संजू समैसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।




