मनोरंजन

ड्रीम वर्ल्ड रिज़ॉर्ट द्वारा होली के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री "पाखी हेगड़े" और डीजे आशिका की दमदार मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम में ग्लैमर, उत्साह और मनोरंजन का शानदार माहौल बना दिया।

Puja Vimal

लखनऊ: होली के अवसर पर ड्रीमवर्ल्ड रिज़ॉर्ट, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम ‘होली आई रे – सेलिब्रेशन 2026’ का शानदार और सफल आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में रंगों, संगीत और मनोरंजन के अनोखे संगम के बीच लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ होली का त्योहार मनाया। कार्यक्रम की खास आकर्षण बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पाखी हेगड़े की शानदार प्रस्तुति रही, जिनकी परफॉर्मेंस पर लोगों ने जमकर मस्ती की और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, परिवारों और होली प्रेमियों ने भाग लिया और पूरे जोश के साथ इस रंगारंग उत्सव का आनंद उठाया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए (चेयरमैन)मनीष वर्मा ने बताया कि ‘होली आई रे’ का उद्देश्य लखनऊवासियों को एक सुरक्षित, व्यवस्थित और प्रीमियम होली उत्सव का अनुभव प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि आयोजन में सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि सभी लोग बिना किसी चिंता के इस त्योहार का आनंद ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ के लोग हमेशा से सांस्कृतिक और उत्सवप्रिय रहे हैं, और ऐसे आयोजन शहर की सामाजिक और सांस्कृतिक ऊर्जा को और मजबूत बनाते हैं।

इस आयोजन में सेलेब्रिटी गेस्ट पाखी हेगड़े की मौजूदगी ने कार्यक्रम में खास आकर्षण जोड़ा, वहीं डीजे आशिका की धमाकेदार धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। रंगों की मस्ती, संगीत की धुनों और रोमांचक पूल पार्टी ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। कुल मिलाकर ‘होली आई रे’ कार्यक्रम ने लखनऊवासियों को एक यादगार और आनंदमय होली का अनुभव प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button