उत्तर प्रदेश

शांति और सौहार्द के बीच जली होलिका, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से सुरक्षित रहा बिलरियागंज क्षेत्र

निलेश प्रजापति
आजमगढ़ 03 मार्च जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में होली पर्व को लेकर इस वर्ष भी उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे थाना क्षेत्र में कुल 107 होलिका दहन केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से लगभग 80 स्थानों पर सोमवार को ही विधि-विधान के साथ होलिका दहन सकुशल संपन्न हो गया। शेष केंद्रों पर आज होलिका दहन कराया जा रहा है। रंगों के इस पावन पर्व पर क्षेत्र में कहीं भी अराजकता या अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली। हर स्थान पर पुलिस प्रशासन की सतर्क निगरानी रही, जिससे लोगों ने निर्भय होकर परंपराओं का निर्वहन किया।
गांव-गांव और मोहल्लों में लोगों ने एकत्र होकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन किया। बच्चों के चेहरों पर उत्साह, बुजुर्गों के मन में परंपरा की आस्था और युवाओं में त्योहार की उमंग साफ झलक रही थी।
पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और जनता के सहयोग से बिलरियागंज क्षेत्र में होली का पर्व सौहार्द, शांति और भाईचारे के वातावरण में मनाया जा रहा है। यह नजारा इस बात का प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन साथ खड़े हों, तो हर त्योहार खुशियों का संदेश लेकर आता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button