मनोरंजन
41 की उम्र में भी सिंगल है एक्ट्रेस, बिना शादी बनना चाहती हैं मां, फ्रीज करवाए एग्स, प्यार-पैसे पर किया रिएक्ट
डेजी शाह ने हाल ही में कहा कि उन्होने शादी और बच्चों वाली पूरी जिम्मेदारी भगवान पर छोड़ दी है। उन्होंने खुलकर बताया कि मैंने अपने एग्स फ्रीज़ करवा लिए हैं, इसलिए जब चाहूं मां बन सकती हूं। मेरा अपना बच्चा हो सकता है।''

Richi Prajapati
मुंबई. सलमान खान के साथ ‘जय हो’ जैसी हिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस डेजी शाह 41 साल की हो चुकी हैं. वह अभी तक सिंगल हैं. शादी नहीं की. उन्होंने अपनी शादी और मां बनने के बारे में बात की. डेजी ने कहा कि वे नहीं मानतीं कि मां बनने के लिए शादी जरूरी है. डेजी ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज कराए हैं, जिससे अब वे जब चाहें, मां बनने का फैसला ले सकती हैं. इसके साथ ही उन्होंने प्यार और पैसे के बीच बैलेंस बनाने के बारे में भी बात की.
)
डेजी शाह ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा कि रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए प्यार और आर्थिक आज़ादी दोनों जरूरी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहेंगी कि उनका पार्टनर खुद आर्थिक रूप से मजबूत हो. डेजी ने कहा, “हर दिन कुछ न कुछ हो रहा है. या तो कपल्स अलग हो रहे हैं, या फिर ब्लू ड्रम्स जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, तो ये सब बहुत डरावना है.”



वर्कफ्रंट की बात करें तो डेजी शाह ने सलमान खान की फिल्म जय हो में किया किया है। इससे पहले वो मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की टीम में थीं और डांसर थीं। इसके अलावा वो कई गानों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी नजर आ चुकी हैं।


