उत्तर प्रदेश
एनएसएस की सभी इकाईयों ने आयोजित किया चन्द्रशेखर आज़ाद स्मृति दिवस

विजय कुमार यादव
प्रयागराज। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाईयों द्वारा स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना को जागृत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा चन्द्रशेखर आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। उन्होनें अपने संबोधन में चन्द्रशेखर आज़ाद के जीवन- संघर्ष, उनके अदम्य साहस तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आज़ाद ने बाल्यावस्था से ही अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और “आज़ाद” नाम को अपने जीवन का संकल्प बना लिया। स्वयंसेविकाओं को उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम का संचालन व संयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजना त्रिपाठी ने किया तथा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उपप्राचार्या प्रो ईभा सिरोठियां, प्रो अंजू श्रीवास्तव, प्रो नीलांजना जैन, डाॅ दामिनी, डाॅ भारती, डाॅ शिवानी, डाॅ सुधा, डाॅ चित्रा, डॉ अमित, डाॅ सब्यसाची, तथा समस्त शिक्षिकायें, शिक्षक एवं स्वयंसेविकायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




