लखनऊ

रोटरी क्लब लखनऊ का 89वां चार्टर डे एवं रोटरी इंटरनेशनल फाउंडेशन डे समारोह सम्पन्न

लखनऊ। रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ द्वारा 14A, रोटरी मार्ग, निराला नगर स्थित रोटरी भवन में 89वां चार्टर डे एवं रोटरी इंटरनेशनल के फाउंडेशन डे का भव्य आयोजन किया गया।

न्यू इर्न्फोमेशन टुडे न्यूज

लखनऊ। रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ द्वारा 14A, रोटरी मार्ग, निराला नगर स्थित रोटरी भवन में 89वां चार्टर डे एवं रोटरी इंटरनेशनल के फाउंडेशन डे का भव्य आयोजन किया गया।  इस अवसर पर नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एनडी रोटेरियन मंकेश्वर पांडेय अपनी धर्मपत्नी सहित सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लब द्वारा विशेष रूप से पद्मश्री सम्मान से अलंकृत प्रो. डॉ. रोटेरियन राजेंद्र प्रसाद को सम्मानित किया गया। उनके सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष रोटेरियन गणेश अग्रवाल ने की, जबकि संचालन सचिव रोटेरियन विभोर अग्रवाल द्वारा किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने रोटरी के सेवा कार्यों, समाज के प्रति प्रतिबद्धता तथा मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ के पूर्व अध्यक्षों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक असिस्टेंट गवर्नर रो० प्रवीण कुमार मित्तल थे।
रोटरी के प्रति समर्पण और सेवा के संकल्प के साथ समारोह का सफल समापन हुआ।कार्यक्रम में पीडीजी सी पी अग्रवाल, PP दीपक व संगीता मरवाहा, PP अजय सक्सेना, PP वाई के गोयल, PP विनोद चन्द्रमणि, PP नरेश अग्रवाल, PP संगीता मित्तल, अनिल सिंघल , निर्मल, विनीता, अंजना व अन्य क्लब के प्रेसिडेंट्स व सेक्रेटरी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटेरियन्स एवं उनके जीवनसाथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button