रोजगार
सपा हमेशा सनातन का सम्मान करती आई है- धर्मेन्द्र यादव

NIT-News
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के नेता, सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आज़ स्थानीय सर्किट हॉउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की मौजूदगी में बात चीत में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही सनातन का सम्मान करती आई है। भाजपा ने देश में धर्म, संप्रदाय, जाति के नाम पर राजनीति करके देश के माहौल को खराब करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की नीव होती है इसलिए इसके चुनाव समय से होने चाहिए।
सपा सांसद मंगलवार को अपने निजी सचिव अवधेश यादव के सुपुत्री की शादी सामारोह में उपस्थित रहकर नव दम्पति को आशीर्वाद दिया। रात्रि प्रयागराज के एक होटल में विश्राम करने के बाद आज सुबह स्थानीय सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मौके पर स्थानीय मीडिया, चैनल से बात चीत में उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए एस आई आर प्रक्रिया में हो रही धांधली पर भी सवाल खड़ा किया।
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव आज पार्टी के नेताओं शिवा केसरवानी, जितेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश यादव, पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, अरुण यादव, अनुपम रावत एवं सहसों निवासी अरविन्द केसरवानी के घर भी गए।
इस मौके पर विधायक डॉ संग्राम यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, श्रीमती विजमा यादव, संदीप पटेल, लल्लन राय, कृष्ण मूर्ति सिंह, डॉ पूजा मिश्रा, दान बहादुर मधुर, हेमत टुन्नू, राघवेंद्र यादव, डी पी यादव, संदीप यादव पूर्व प्रमुख, पंकज पटेल, रविन्द्र यादव, दूध नाथ पटेल, शांति प्रकाश, मंसूर आलम, आदिल हमजा, कमला यादव, महबूब उस्मानी, आर एन यादव, मयंक यादव जोंटी, संतलाल वर्मा, सचिन यादव, वजीर खान, माशाहद, सऊद अहमद, सचिन श्रीवास्तव, अरुण यादव एडवोकेट, हरे कृष्ण ओझा, जय भारत यादव एडवोकेट, संगम लाल मौर्य,नाटे चौधरी, संजीव यादव, सुरेश कुमार, सुधीर निषाद, देवीलाल यादव, संतोष यादव, रोशन जहाँ सिद्दीकी, गुफरान,संजय यादव, रंग बहादुर पटेल, संगीता पटेल आदि मौजूद रहे।




