सुनील हत्याकांड: परिजनों ने पुलिस चौकी के बाहर शव रख कर लगाया जाम, हंगामा

NIT-News
मेरठ। बुधवार को बहसूमा थाना क्षेत्र में हुई सुनील की हत्या के बाद ब्रहस्पतिवार को मृतक का शव कस्बे में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने शव को पुलिस चौकी के बाहर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने एक मांग पत्र पुलिस अधिकारियों को सौपा। जिसमें लापरवाही बरतने वाले दो दरोगाओं को सस्पेंड किए जाने और मृतक के परिवार को 20 लाख के मुआवजे की मांग की।
ब्रहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद सुबह परिवार के लोग करीब 9:15 बजे परिजन सुनील गाबा के शव को ट्रैक्टर ट्राली में लेकर रामराज चौकी पर पहुंचे। जहां उन्होंने सुनील के शव को चौकी के बाहर रखकर जाम लगा दिया और धरना देकर बैठ गए।
मामले की जानकारी के बाद का मवाना पंकज लवानिया और बहसूमा थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझने की कोशिश की। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
मृतक के ताऊ नानक ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस आरोपी प्रदीप द्वारा पूर्व में किए गए हमले पर कार्यवाही करती तो सुनील की हत्या नहीं होती। उन्होंने घटना में लापरवाही बरतने वाले दरोगा अमित मिश्रा और धर्मवीर को सस्पेंड किए जाने की मांग की। इसी के साथ पीड़ित परिवार को 20 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।
सीओ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पूरी मदद दिलाए जाने का आश्वासन करते हुए हंगामा शांत किया। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए रजामंद हुए।



