उत्तर प्रदेश
मंदाकिनी नदी का होगा पुनरोद्धार-कायाकल्प -बैठक में कार्य योजना बनाने पर हुई चर्चा

NIT-News
चित्रकूट। जिला गंगा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान छोटी एवं सहायक नदियो के पुनरोद्धार और कायाकल्प पर चर्चा की गई।
बताया गया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी 12 जनवरी के शासनदेश के क्रम में जनपद के छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार और कायाकल्प कराये जाने के लिए पर्यावरण, वन एव जलवायु परिवर्तन विभाग, कृषि और बागवनी विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास, नगर स्थानीय निकाय विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिचाई एवं जल संसाधन विभाग, लधु सिचाई विभाग, भूगर्भ जल विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायतीराज विभाग द्वारा कर्नवजेन्स के माध्यम से कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाना है। इसी क्रम में नदी पुनरोद्धार और कायाकल्प के लिए मंदाकिनी नदी का चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये शासनादेश में उल्लेख कार्यो को सम्बन्धित विभाग कार्यवाही करते हुये सात दिवस के अन्दर अपनी कार्य योजना बनाकर जिला गंगा समिति में उपलब्ध करायें। बैठक में प्रत्युष कुमार कटियार प्रभागीय वनाधिकारी जिला गंगा समिति सचिव, डीएन पांडये उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, एसके सिंह सिचाई विभाग प्रखण्ड, देवेन्द्र सिंह जिला पंचायतराज अधिकारी, गोपाल कृष्ण गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति आदि उपस्थित रहे।




