प्रादेशिक

CM से मिली नॉर्थ ईस्ट की युवतियां, रेखा गुप्ता बोलीं- यहां नफरत और भेदभाव के लिए जगह नहीं

न्यू इर्न्फोमेशन टुडे न्यूज दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से मुलाकात की और नस्लभेद की घटना पर सख्त एक्शन का भरोसा दिया है। सीएम ने नॉर्थ ईस्ट के उन युवा दोस्तों से मुलाकात की जो मालवीय नगर में हालिया नस्लीय दुर्व्यवहार की दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि आज मैं नॉर्थ ईस्ट के अपने युवा दोस्तों से मिली, जो दिल्ली में हाल ही में हुई दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं।आगे लिखा कि मैंने उन्हें इस मुश्किल समय में अपना पूरा सपोर्ट देने का भरोसा दिया है। इस घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। दिल्ली में नफरत, भेदभाव, धमकी या नस्लभेद के लिए बिल्कुल कोई जगह नहीं है। मालवीय नगर इलाके में एसी लगवाने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पड़ोसी पर नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप है। यह मामला वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आया था।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला रूबी जैन और उसके पति हर्ष को पुलिस ने पकड़ा है। जांच के दौरान अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि पड़ोसी शख्स व उसकी पत्नी ने नस्लीय टिप्पणी की। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह विवाद एसी लगवाने के दौरान पड़ोसी के घर में धूल गिरने से शुरू हुआ था। करीब चार मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से भी इस विषय पर बात की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वह नॉर्थ ईस्ट की बहनों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली हर किसी की है और हर नागरिक की गरिमा सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रभावित छात्राओं से मिलने की बात कही है। उन्होंने पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। किसी भी बेटी को तंग करना, भेदभाव करना या अपमानित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button