अपराध

गाजीपुर में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत:ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, पत्नी गंभीर घायल

दिनेश कुमार प्रजापति

गाजीपुर में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बकसुपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार संजय यादव को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में संजय यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। विरनो थाना क्षेत्र के डाड़ी कला गांव निवासी संजय यादव अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में फूलपुर जा रहे थे। वीर अब्दुल हमीद सेतु से पहले बकसुपुर चौराहे के पास यह हादसा हुआ।टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी को हल्की चोटें आईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दुर्घटनास्थल से मृतक की ससुराल महज एक किलोमीटर की दूरी पर थी।मृतक संजय यादव, डाड़ी कला निवासी झब्बू यादव के तीन पुत्रों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। पुलिस फिलहाल फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button