अपराध

जमीनी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल:पिवाताल गांव में पुलिस ने पांच पर केस दर्ज

इस्तखार अहमद

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिवाताल गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब दस बजे हुई। गांव निवासी गुड्डी देवी की जेठानी तारा देवी के नाम से शासन द्वारा स्वीकृत आवास का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान विवाद शुरू हुआ। पड़ोसी रमेश, अमन, मनोरमा, शकुंतली और कुसुम ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। जब पीड़ित पक्ष ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की, तो हमलावर घर में घुस गए और मारपीट की। इस मारपीट में गुड्डी देवी की जेठानी तारा देवी, खुशबू और मोनू घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने गुड्डी देवी की तहरीर पर रमेश, अमन, मनोरमा, शकुंतली और कुसुम सहित पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button