2027 में भी खिलेगा कमल- जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
भाजपाइयों ने कैबिनेट एवं प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव का किया स्वागत

विजय कुमार यादव
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री और जिले प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का प्रयागराज आगमन हुआ। इस अवसर भाजपाइयों ने चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के द्वारा निर्धारित कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए और संगठनात्मक कार्यों की चर्चा की। खास तौर पर उन्होंने एस आई आर अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की उपस्थिति जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली। भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में भेंट किया और होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एस आई आर अभियान का कार्य जब तक पूर्ण ना हो जाए तब तक विश्राम नहीं करना है। उन्होंने कहा कि 2027 का विधान का चुनाव अब ज्यादा दिन दूर नहीं है और हमारा सिर्फ एक लक्ष्य होना चाहिए कमल कमल सिर्फ कमल खिलाना। इसके लिए सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच में जाना है। उन्होंने एआई समिट के दौरान कांग्रेस के द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन को लेकर कहा कि एआई सम्मिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपने कपड़े उतारकर किया गया निहायत ही घटिया विरोध प्रदर्शन भारत- अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ कतई नहीं था। दरअसल, यह प्रदर्शन अपनी कांग्रेस की हालत बताने के लिए था कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने उनकी पार्टी (कांग्रेस) को कहां से कहां पहुंचा दिया है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्ष वर्धन वाजपेई, दीपक पटेल, राजमणि कोल, पियूष रंजन निषाद, एम एल सी केपी श्रीवास्तव, गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।




