तमसा घाट पर जल जीवन मिशन के लिए निरंकारी भवन द्वारा सफाई कार्य शुरू
निरंकारी मिशन के सेवादारों ने तमसा नदी के तट पर चलाया सफाई अभियान निरंकारी सतसंग भवन मुंशीपुरा मऊ के सभी सदस्यों एवं साध संगत के लोगो द्वारा भरपूर जोश के साथ सहभागिता निभाई गई।

दिनेश प्रजापति ब्यूरों मऊ
जनपद मऊ के निरंकारी मिशन के सेवादारों द्वारा तमसा नदी के तट पर चलाया सफाई अभियान I सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के अदेशानुशार निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत के चौथा चरण के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना का सफल आयोजन किया गया। जिसमें मऊ के तमसा नदी में सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान मे लगभग 1200 सेवादल के भाई बहनो और साधसंगत ने करीब 600 कुंतल कूड़ा करकट एकत्र किया । इस अवसर पर देशभर में प्रसारित दिशाण्निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा अनुशासन एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई जो आयोजन की सुव्यवस्थित एवं संस्कारित कार्यशैली को दर्शाता है। इसी अवसर पर खुले प्रांगण में बैठ कर लोंगों ने स्वछता से जुड़ें कार्यक्रम को करने तथा लोंगो तक जागरूकता फैलानें का संदेश दिया ताकि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागिता करें। संत निरंकारी मिशन समय -समय पर समाजोपयोगी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विविध परियोजनाओं में सक्रिय योगदान देता रहा है। ष्वननेस वनष् अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण और प्रोजेक्ट अमृत के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे ये प्रयास मानवता और प्रकृति के मध्य सामंजस्य स्थापित करने की एक सशक्त एवं प्रेरक पहल हैं। निःसंदेहए स्वच्छ जल, स्वच्छ मन का यह संदेश केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जीवन ण्दर्शन है, जो जल की धाराओं में निर्मलता स्थापित करने के साथ ही मन की गहराइयों में चेतना को आलोकित करता है। यही ऊर्जा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संतुलितए सुरक्षित और शाश्वत भविष्य की आधारशिला बनाती है।
संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान मेंए बाबा हरदेव सिंह जी की अनेक शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए इस प्रोजेक्ट अमृत का आयोजन किया गया।यह परियोजना मानवता को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते हुए जल संरक्षणए स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश देती है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए मिशन द्वारा श्संत निरंकारी हेल्थ सिटीश् जैसी मानवीय सेवा परियोजनाओं को विकसित किया जा रहा है।
विभिन्न संस्थानों के युवाओं के साथ मिलकर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश जनण्जन तक पहुंचाएंगे। गीतों की संगीतमय प्रस्तुतिए समूह गानए जागरूकता सेमिनार और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जल जनित रोगों और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। यह पहल केवल सफाई तक सीमित न रहकर आज की युवा पीढ़ी को समाज कल्याण की दिशा में सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
निरंकारी सतसंग भवन मुंशीपुरा मऊ के सभी सदस्यों एवं साध संगत के लोगो द्वारा भरपूर जोश के साथ सहभागिता निभाई गई।




