अपराध

प्रेमिका से शादी न होने से नाराज़ प्रेमी युवक चढ़ा हाईटेंशन बिजली के टावर पर, मचा हड़कंप 

सूरेन्द्र प्रजापति प्रभारी
लालगंज, मीरजापुर।  प्रेमिका से शादी न होने से नाराज़ प्रेमी युवक रविवार को सुबह बसही कला गांव के हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक के हरकत से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया, गनीमत था की युवक ज्यादा उपर टावर पर नहीं चढ़ा था, उसके पहले काफी पुलिस मान मनौव्वल के चार घंटे बाद नीचे उतारने में सफल हुए। लालगंज थाना क्षेत्र के बसही कला गांव निवासी 22 वर्षीय युवक पवन कुमार पुत्र राजकुमार बगल के गांव पतुलकी की एक लड़की से प्रेम करता है। इसी बीच पता चला कि लड़की की शादी कहीं दूसरे जगह लड़की के मां बाप ने शादी तय कर दी। जानकारी में बताया गया की लड़का लड़की दोनों बालिग है और अनुसूचित जाति के है लेकिन लड़की दूसरे जाति की और लड़का दूसरे जाति की है। इस लिए लड़की पक्ष उस लड़के से शादी नहीं करना चाहते थे। इधर लड़के के पिता राजकुमार ने बताया की लड़के की शादी तय है। पिता ने बताया की मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा हूं। लड़के की मांग के आगे असहज दिखाई दिए। उधर लड़की की शादी दूसरे जगह तय होने की जानकारी मिलते ही लड़का नाराज होकर अपने बसही कला गांव में स्थित वाराणसी रीवा हाईवे सड़क के पास में स्थित बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया।इसकी खबर फैलते ही लालगंज थाने के उप निरीक्षक काशी प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को मनाने में जूट गए, पुलिस ने चार घंटे तक मान मनौव्वल के बाद युवक को नीचे उतारने में सफल रहे। युवक को स्वजन के साथ थाने पर बुलाकर पुलिस द्वारा काउंसिलिंग की गई। उप निरीक्षक काशी प्रसाद सिंह ने बताया की युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया था, गनिमत रहा की ज्यादा उपर नहीं पहुंचा नहीं तो हाईटेंशन बिजली की चपेट में आ सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button