अपराध

घर से लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े अज्ञात चोर

अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर लगभग 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने पर थरवई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

परवेज आलम प्रभारी

प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र के लखरावा गारापुर गांव में शनिवार रात लालचंद्र यादव के घर में लाखों की चोरी हो गई। परिवार जिस कमरे में सो रहा था अज्ञात चोरों ने उसे बाहर से बंद कर दिया और अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर लगभग 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने पर थरवई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

लालचंद्र यादव की पत्नी रविवार सुबह भोर में उठीं तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। जब बहू ने सास के कमरे का दरवाजा खोला, तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर सामान बिखरा पड़ा था। जिस कमरे में सामान बिखरा था, वहां जाकर परिवार वालों ने देखा कि अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने दो सोने के हार, दो सोने की जंजीर, चार सोने के कंगन, दो सोने के झुमके, दो सोने की माथ बेदी, दो सोने की नथियां, दो सोने के मंगलसूत्र, नौ अंगूठियां, दो कान की बालियां, दो चांदी के करधन, चार जोड़ी चांदी की पायल, आठ जोड़ी बिछिया, दो सोनटा घड़ियां और 60 हजार रुपये नकद चुरा लिए।

लालचंद्र यादव ने तुरंत थरवई पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। लालचंद्र यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button