उत्तर प्रदेश

शादी की 22वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर पत्नी संग किया रक्तदान, सहकर्मी रहे मौजूद

ब्लडबैंक में बतौर लैब टैक्नीशियन अवनीश शाह रविवार को अपनी शादी की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपनी पत्नी बबीता साहू के साथ ब्लडबैंक पहुंचकर दोनो ने रक्तदान किया

NIT-ब्यूरों 

सुल्तानपुर। सही मायने में “अच्छे लोग अच्छी बैंक” के मुहावरे को चरितार्थ यदि कही देखना है तो स्वशासी राजकीय महाविद्यालय परिसर में चलने वाला ब्लडबैंक और उसमें कार्यरत प्रभारी ब्लडबैंक से लेकर एलटी,फार्मासिस्ट वार्डब्वाय तथा सफाई कर्मियों से मिलिये तब लगेगा की इस मुहावरे में कितनी सच्चाई है,हम बात कर रहे है ब्लडबैंक में बतौर लैब टैक्नीशियन अवनीश शाह रविवार को अपनी शादी की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपनी पत्नी बबीता साहू के साथ ब्लडबैंक पहुंचकर दोनो ने रक्तदान किया,उक्त अवसर पर ब्लडबैंक प्रभारी डां.संजय सिंह, विजय चौधरी,धर्मेंद्र यादव, सुशील कुमार, सिस्टर संजू सहित मौजूद रहे,प्रभारी ब्लडबैंक डां.संजय सिंह ने अपने आशीर्वचन में दोनों के सुंदर भविष्य की कामना करते हुए सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया,साथ ही सहयोगी कर्मियों ने दोनों पति-पत्नी के सुखद भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button