श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के 25 वें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव खुर्शीद क्लब में झूमे श्रद्धालु
महोत्सव का शुभारंभ मंडल के वरिष्ठ सदस्य अशोक अग्रवाल एवं अशोक मुरारका ने सपत्नीक विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर ज्योत प्रज्वलित कर किया
NIT-ब्यूरों
सुल्तानपुर। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के 25 वें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव खुर्शीद क्लब में नाथ नगरी बरेली की अंजली द्विवेदी और संतोष ब्यास के मधुर भजनों पर भक्त झूम उठे। रजत जयंती वर्ष मे कोलकाता से आए कलाकारों ने मेवे से भव्य खाटू नरेश का नयनाभिराम दरबार सजाया. यहाँ श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर दर्शन एवं पूजन किया।
महोत्सव का शुभारंभ मंडल के वरिष्ठ सदस्य अशोक अग्रवाल एवं अशोक मुरारका ने सपत्नीक विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर ज्योत प्रज्वलित कर किया. बालाजी म्यूजिकल ग्रुप के भजन प्रवाहक राजवीर श्रीवास्तव ने गणेश वंदना और हनुमत वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया.मंडल के सदस्य महक कसौधन एवं अंकुश शुक्ला ने श्याम भजन प्रस्तुत किए। यहाँ अंजली द्विवेदी ने “तेरी नजरों से नजर जो मिलाया जादूगर है श्याम मेरा दरबार में जादू है,श्याम नाम के पागल हम ,खाटू की गलियों की तो बात निराली है एक मैं नहीं पागल दुनिया मतवाली है,देखे ताज और कुतुबमीनार,उनसे बढ़कर तोरण द्वार,’दानी दयालु तेरे द्वार पे जो भी आया, श्याम तेरी किरपा उस पर हो गई’ जैसे भजनों से भक्तगण भाव विभोर होकर थिरकने लगे। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित संतोष ब्यास (रिंग्स राजस्थान ): के सुरीले भजन यह चमक यह दमक फुलवन में महक , सब कुछ सरकार तुम्ही से है, तुम्हे प्रीत निभानी पड़ेगी, मुझे श्याम अपना बना कर देखो,मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया और भर दे रे श्याम झोली भर दे’ पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। जनपद में पहली बार श्याम प्रभु का श्रृंगार कोलकाता के कारीगरों द्वारा निर्मित सूखे मेवे से किया गया था,खाटू श्याम की गर्भ गृह की तर्ज पर यहां भी बाबा का मंदिर का स्वरूप का दरबार बनाया गया था। इस वर्ष श्याम भक्तों की इतनी अपार भीड़ थी कि पूरा खुर्शीद क्लब खचाखच भरा हुआ था। सजीव चित्रण झांकी के माध्यम से नृसिंह अवतार का मनमोहक मंचन किया गया।
आयोजक मंडल के पुरुषों के लिए ड्रेस कोड कुर्ता पैजामा फटका तथा कुर्ता पर कृष्ण जी का बैज तथा महिलाओं ने राजस्थानी चुनरी धारण की थी जो कि आकर्षण का केंद्र रहा। यहाँ श्याम प्रेमियों ने ‘राधे जी की रसोई’ में भोजन प्रसाद का आनंद लिया कार्यक्रम में तोरण द्वार एवं गौसेवा का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था।
‘आज बिरज में होली रे रसिया’, ‘होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में’ जैसे भजनों पर फूलों की होली खेली गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल एडवोकेट, पिंटू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, आलोक कनोडिया, अशोक मुरारका, रजत कनोडिया, अंकुर, विजय विद्रोही, श्वेतम अग्रहरि, श्याम मोदनवाल, राजकुमार अग्रवाल, गंगा प्रसाद कसौधन और रवि जायसवाल, मनीष आदि की भूमिका उल्लेखनीय रही।इसके अतिरिक्त प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट) , डॉ धीरेंद्र(जिला सूचनाअधिकारी),उपनिदेशक कृषि, विभाग सर संघ चालक डॉक्टर एके सिंह, जिला प्रचारक आशीष जी ,विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्षसत्येंद्र वीर सिंह, सरदार बलदेव सिंह सी ए संतोष सिंह , डॉ संजय मिश्रा एवं जिले के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।




