लखनऊ
लखनऊ में वोटर जागरूकता अभियान:बंगलाबाजार में आज ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते रहेंगे बंद

लखनऊ के बंगलाबाजार इलाके में वोटर जागरूकता अभियान के चलते रविवार को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। बंगलाबाजार पुलिस चौकी से बंगलाबाजार पेट्रोल पंप तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है।
यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
- रामकथा मोड़ से बंगलाबाजार की ओर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन रामकथा मोड़ से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य जा सकेंगे।
- बंगलाबाजार चौकी से पेट्रोल पंप की ओर जाने वाला यातायात बंद रहेगा। वाहनों को खजाना मार्केट होकर भेजा जाएगा।
- खजाना मार्केट से बंगलाबाजार पुलिस चौकी की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन सैनिक लॉन मोड़ से होकर जाएंगे।
- किला चौराहा से बंगलाबाजार पेट्रोल पंप की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को स्मृति उपवन/रजनीखंड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- चांसलर क्लब तिराहा से स्मृति उपवन गेट नंबर-4 की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन स्मृति उपवन व खजाना मार्केट होते हुए जाएंगे।
- काशा ग्रीन सिटी चौराहा से उसरी पेट्रोल पंप तिराहा की ओर यातायात बंद रहेगा। वाहन बंगलाबाजार चौराहा (वीआईपी रोड) से होकर जा सकेंगे।
- सालेहनगर तिराहा से उसरी पेट्रोल पंप तिराहा की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा। वाहन किला चौराहा होकर अपने गंतव्य पहुंचेंगे।
इमरजेंसी वाहनों को छूट
- इमरजेंसी में एंबुलेंस, फायर सर्विस और शव वाहन को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्ग से भी निकाला जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 जारी किया गया है।




