Pawan Singh की पत्नि पर क्या रहा खेसारी लाल यादव का रिएक्शन ?

Priti pal
भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आए दिन किसी ना किसी वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में बने रहते हैं. उन्होंने एक बार फिर से ये साफ कर दिया है कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि वो कलाकार हैं और कलाकार ही रहना चाहते हैं, क्योंकि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है और वह सच बोलने वाले इंसान हैं.
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से ये अटकले लगाई जा रही थी कि खेसारी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसपर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे और न ही अभी कोई राजनीतिक योजना है. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का अनुभव उन्हें मिल चुका है और उन्हें महसूस हुआ कि सच बोलकर राजनीति करना आसान नहीं है. खेसारी लाल ने कहा कि उनका जीवन संगीत है और वही उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने अपने बयान में ये साफ कर दिया कि वो अब बस एक कलाकार बनकर ही रहना चाहते हैं.
इसके बाद जब राज्य में खुले में मीट बिक्री, बेटियों की सुरक्षा और शराबबंदी जैसे मुद्दों पर उनसे बात की गई तब उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बाहर भले कुछ बंद दिखे, लेकिन अंदर सब चलता रहता है. उन्होंने कहा कि अगर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो ये सरकार की लापरवाही मानी जाएगी. शराबबंदी पर उन्होंने कहा कि सरकार खुद समीक्षा करे क्योंकि फैसला भी उसी का है.




