उत्तर प्रदेश

गृह विज्ञान पढ़ने वालों में छप गया गणित, कानपुर कंट्रोल रूम में आ रहीं शिकायतें

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने के साथ ही स्कूलों की गड़बड़ियां भी सामने आने लगी हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। जीआईसी चुन्नीगंज में बने ऑफलाइन कंट्रोल रूम में छात्र शिकायत दर्ज कराने आने लगे हैं।

किसी ने शिकायत की है कि सालभर गणित पढ़ा और उसके प्रवेश पत्र में जीव विज्ञान छपा है। इसके अलावा गृह विज्ञान पढ़ने वाली छात्राओं के प्रवेश पत्र में गणित विषय छप गया है।

18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षाओं में अभी तक 10 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए हैं। गलतियां सामने आने वाले कॉलेज वित्तविहीन हैं।

  • उदय भारती इंटर कॉलेज गढ़ी पाली की छात्रा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने पूरे साल गणित विषय पढ़ा है, लेकिन प्रवेश पत्र में जीव विज्ञान लिखा है।
  • बाबा रघुनंदन दास इंटरमीडिएट कॉलेज से एक छात्रा ने साल भर इतिहास पढ़ा और प्रवेश पत्र में भूगोल लिखा है।
  • बाबा रघुनंदन दास इंटरमीडिएट कॉलेज के ही एक छात्र ने बताया कि उसने सालभर भूगोल पढ़ा और प्रवेश पत्र में इतिहास लिखा है।
  • महर्षि कन्या इंटर कॉलेज बिनगवां की एक छात्रा ने पूरे साल गृह विज्ञान पढ़ा और प्रवेश पत्र में गणित लिखकर आया है।
  • आरपीपी इंटर कॉलेज मकसूदाबाद शिवली रोड कल्याणपुर की दो छात्राओं ने पूरे साल होम साइंस विषय पढ़ा, लेकिन प्रवेश पत्र में गणित लिखा है।
  • DIOS बोले- साल नहीं बर्बाद होने देंगे केंद्र व्यवस्थापक को प्रार्थना पत्र देने के बाद परीक्षार्थी उन विषयों की परीक्षा दे सकते हैं, जो उन्होंने सालभर पढ़ा है। इसके बाद एक फॉर्म बोर्ड को भी देना होता है। छात्रों का साल बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button