मुन्नी बदनाम हुई गाने में Salman Khan ने कॉपी किए अपने ड्राइवर के डांस स्टेप्स,

मुम्बई ऐजेंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म दबंग के साथ-साथ इसका एक गाना’ मुन्नी बदनाम हुई’ काफी पॉपुलर हुआ था। फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी और सलमान खान और मलाइका अरोरा ने इसमें जमकर डांस किया था। ललित पंडित ने इसे कंपोज किया था और फराह खान इसकी कोरियोग्राफर थीं।

सलमान ने गाने में हाथ उठाकर बहुत ही मस्त डांस किया था जिसके स्टेप्स आज भी कॉपी किए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान ने ये डासं स्टेप्स अपनी घर में काम करने वाले कर्मचारियों से सीखे थे। क्या है इसके पीछे का दिलचस्प किस्सा चलिए जानते हैं। एएनआई को दिए इंटरव्यू में ललित पंडित ने बताया कि सलमान ने इसके लिए खुद ही डांस मूव्स क्रिएट किए। सलमान के कुछ स्टेप्स उनके ड्राइवर और कुक से इंस्पायर्ड थे।म्यूजिक कंपोजर ने कहा, “मुन्नी बदनाम में सलमान ने क्या मस्ती वाला डांस किया था…जब वो गाना रिकॉर्ड हुआ था तब वह अपने ड्राइवर, अपने रसोइए और सभी को अपने फार्महाउस पर ले गए। सलमान बहुत मिलनसार व्यक्ति हैं। उनका अपना खुद का किरदार है। वो हमेशा मस्ती में रहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “रात में मैंने उन्होंने अलाव जलाया और सबको बोला नाचने के लिए। सलमान ने सबको थोड़ा-थोड़ा पिला दिया था। ड्राइवर भी नाच रहा था, कुक भी और वहां के लोकल भी। उन्होंने उनके स्टेप्स नोटिस किए और गाने में फिर वही किया। गाने में हाथ ऊपर करके जो वो नाचे हैं वो उनके ड्राइवर का स्टेप है।
ललित पंडित ने आगे बताया कि ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाना मूल रूप से सिर्फ एक महिला कलाकार के साथ फिल्माया जाना था, लेकिन सलमान खान ने गाने का हिस्सा बनने पर जोर दिया। उन्होंने गाने में बहुत कुछ जोड़ा। गाने में खुद को शामिल करने का फैसला उन्होंने ही लिया था। सलमान ने कहा कि इसमें मेरा होना जरूरी है वरना गाना हिट नहीं होगा। मुन्नी बदनाम हुई को ममता शर्मा और ऐश्वर्या निगम ने गाया है।


