उत्तर प्रदेश

सेवराई में जल संकट गहराया:पानी की टंकी का निर्माण तय समय से महीनों पीछे

निगम द्वारा लोगों को सीधे बोरिंग के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, कई स्थानों पर भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों तक गंदा और दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।

Arvind Kumar Patel गाजीपुर के सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में जल निगम द्वारा बनाई जा रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद भी पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते क्षेत्र में पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है। वर्तमान में, निगम द्वारा लोगों को सीधे बोरिंग के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, कई स्थानों पर भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों तक गंदा और दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना में दशकों पुरानी भूमिगत पाइपलाइनों को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी शामिल है। स्थानीय निवासियों को उम्मीद थी कि इस परियोजना से उन्हें जल्द ही शुद्ध और स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा, लेकिन निर्माण कार्य महीनों पीछे चल रहा है।स्थानीय निवासी शौकत अली, भुवनेश्वर प्रसाद, सुधाकर यादव, राजीव गुप्ता और संजय गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का उद्देश्य पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द पेयजल की किल्लत दूर करने की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के अधिकारी दिवाकर विक्रम सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button