उत्तर प्रदेश

सैदपुर में बच्चा चोरी की अफवाह, पुलिस ने किया खंडन:मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने बच्चे को गोद में लिया, गलतफहमी से हड़कंप

Arvind Kumar Patel

सैदपुर नगर में शनिवार को बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और इसे गलतफहमी बताया। एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को हिरासत में लिया गया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।

यह घटना शनिवार शाम की है। नगर के वार्ड संख्या 9 निवासी डब्ल्यू सोनकर का 3 वर्षीय पुत्र राजा घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक अपरिचित वृद्ध महिला बच्चे के पास आई और उसे गोद में उठा लिया।

बाजार से लौट रही बच्चे की दादी राधा देवी ने यह देखा। उन्होंने महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया, जिसके बाद मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने वृद्ध महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर कस्बा पुलिस चौकी से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को चौकी ले आई। चौकी पर जांच के दौरान महिला की साड़ी के एक कोने में बंधी गांठ से बिस्कुट का चूरा जैसा पाउडर और एक बिना रैपर की अंग्रेजी दवा की टिकिया मिली। इससे लोगों की बच्चा चोरी की आशंका और गहरी हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button