मनोरंजन

शादी के बाद आई शिखर धवन की पहली प्रतिक्रिया, कौन हैं पूर्व खिलाड़ी की दुल्हनिया?

Madhu Prasad

Who is Shikhar Dhawan wife Sophie Shine Indian Batter shares images of wedding see

पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को जिंदगी की नई शुरुआत की। उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से निजी समारोह में सात फेरे लिए। परिणय सूत्र में बंधने के बाद धवन ने सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा, मिस्टर और मिसेज धवन। शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी और करीबी दोस्तों तथा परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को साल 2025 में सार्वजनिक किया था।

Who is Shikhar Dhawan wife Sophie Shine Indian Batter shares images of wedding see

दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी। शादी से पहले धवन ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, ‘संगीत नाइट…लगभग धवन’ इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे।धवन और सोफी ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। उस समय धवन ने लिखा था, ‘एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हैं।’ अब शादी के बाद फैंस ‘गब्बर’ और उनकी दुल्हनिया की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैंसोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सोफी को आईपीएल 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर के साथ देखा गया था।

Who is Shikhar Dhawan wife Sophie Shine Indian Batter shares images of wedding see

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button