लखनऊ में बौद्ध भिक्षुओं के ‘शांति मार्च’ का किया भव्य स्वागत :उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य
13 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, 7 कालिदास मार्ग पर विश्व शांति का पावन संदेश लेकर निकले पूज्य बौद्ध भिक्षुओं के 'शांति मार्च' का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।
न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज
लखनऊ | 13 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, 7 कालिदास मार्ग पर विश्व शांति का पावन संदेश लेकर निकले पूज्य बौद्ध भिक्षुओं के ‘शांति मार्च’ का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा की भगवान बुद्ध के विचार केवल एक दर्शन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला हैं। उनका शांति संदेश ही विश्व को संघर्षों से मुक्ति दिलाकर एक सुरक्षित भविष्य की ओर ले जा सकता है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ संवाद किया और भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत आवश्यक बताया की स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज जब विश्व के अनेक देश आपसी संघर्ष, वैमनस्य और अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे समय में भगवान बुद्ध की शिक्षाएं ‘करुणा, अहिंसा और शांति’ पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गई हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि तथागत बुद्ध का दिखाया मार्ग ही मानवता को विनाश से बचाकर कल्याण की ओर ले जा सकता है। यह शांति मार्च समाज में भाईचारे और सद्भाव का बीज बोने का एक सराहनीय प्रयास है एवं पावन धरती पर बौद्ध परंपराओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों और संतों के शांति संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल जी: माननीय सदस्य, विधान परिषद, पूज्य भंतेगण: देश के विभिन्न हिस्सों से आए वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुगण एवं विधार्थी सम्मलित हुए।