प्रादेशिक

पिरामल फाइनेंस लिमिटेड का उत्तर प्रदेश, में विस्तार; देशभर में 1 लाख करोड़ एयूएम का आंकड़ा

रिटेल क्षेत्र पर ध्यान देने वाली प्रमुख एनबीएफसी कंपनी पिरामल फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की घोषणा की है। यह उपलब्धि भारत के क्षेत्रीय और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, खासकर उत्तर प्रदेश में, कंपनी की मजबूत वृद्धि और अच्छे प्रदर्शन को दर्शाती है।

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज

मुंबई, 15 अप्रैल 2026: रिटेल क्षेत्र पर ध्यान देने वाली प्रमुख एनबीएफसी कंपनी पिरामल फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की घोषणा की है। यह उपलब्धि भारत के क्षेत्रीय और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, खासकर उत्तर प्रदेश में, कंपनी की मजबूत वृद्धि और अच्छे प्रदर्शन को दर्शाती है।उत्तर प्रदेश पिरामल फाइनेंस लिमिटेड के लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, और आगरा जैसे प्रमुख शहरों में कंपनी की 53 शाखाएं हैं, जहां कंपनी ने मजबूत लोन व्यवसाय खड़ा किया है। उत्तर प्रदेश में होम लोन और बिजनेस लोन की मांग लगातार बढ़ रही है, जो उभरते शहरों और कस्बों के विकास के कारण बढ़ रही है।
पिछले चार सालों में पिरामल फाइनेंस ने अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया है। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की 20 से भी कम शाखाएं थीं, वहीं अब यह बढ़कर 26 राज्यों के 460 शहरों में 650 से अधिक शाखाओं तक पहुंच गई हैं। यह विस्तार मुख्य रूप से टियर 2 और टियर 3 शहरों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुआ है। आने वाले कुछ सालों में कंपनी का लक्ष्य देशभर में 1,000 स्थानों तक पहुंचने का है, जिसमें क्षेत्रीय और उभरते बाजारों पर खास ध्यान दिया जाएगा। पिरामल फाइनेंस लिमिटेडने अब वित्त वर्ष 2028 तक 1.5 लाख करोड़ रुपये का एयूएम हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जो उनके रिटेल लोन व्यवसाय की लगातार बढ़ती मांग से संभव होगा। वित्त वर्ष 2027 की योजना के अनुसार, कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में लोन सेवाएं और गोल्ड लोन शुरू करने की योजना बना रही है, जिससे कम सेवाओं वाले क्षेत्रों में कंपनी की पहुंच और मजबूत होगी।पिछले 4 सालों में कंपनी का रिटेल लोन कारोबार लगभग 4 गुना बढ़ गया है, जिससे कंपनी देश की सबसे तेजी से बढ़ने वाली एनबीएफसी में शामिल हो गई है। इस दौरान कंपनी के प्रोडक्ट्स में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2020 में कंपनी के पास सिर्फ 2 प्रोडक्ट थे, लेकिन अब यह बढ़कर लगभग 20 प्रोडक्ट हो गए हैं। इनमें होम लोन, प्रॉपर्टी पर लोन, छोटे व्यवसाय के लिए लोन, डिजिटल पर्सनल लोन और पुरानी सेकेंड-हैंड वाहनों के लिए फ़ाइनेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।जयराम श्रीधरन, एमडी और सीईओ, पिरामल फाइनेंस लिमिटेड ने कहा, “1 लाख करोड़ रुपये का एयूएम पार करना हमारे ग्राहकों के विश्वास को दिखाता है। खासकर अर्ध-शहरी और तेजी से बढ़ते बाजारों में हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उत्तर प्रदेश हमारे लिए अभी भी एक महत्वपूर्ण बाजार है, क्योंकि मेट्रो शहरों के अलावा अन्य शहरों में भी लोन की मांग बढ़ रही है। जैसे-जैसे हम आगे विस्तार करेंगे, हमारा ध्यान तकनीक और डेटा-आधारित लोन प्रक्रिया के जरिए पूरे भारत में जिम्मेदारी से लोन सुविधा उपलब्ध कराने पर बना रहेगा।”पिरामल फाइनेंस लिमिटेड एक रिटेल सेक्टर पर ध्यान देने वाली प्रमुखएनबीएफसी कंपनी है, जो पूरे भारत में काम करती है। कंपनी ने 26 राज्यों में 50 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दी हैं। कंपनी 1,00,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) संभालती है और एक खास “फिजिटल” मॉडल पर काम करती है। 13,000 से ज्यादा पिन कोड में ग्राहकों तक पहुंच बनाते हुए, कंपनी मशीन लर्निंग, एआई टूल्स और रियल-टाइम डैशबोर्ड जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करती है।
पिरामल फाइनेंस रिटेल लोन सेक्टर में होम लोन, प्रॉपर्टी पर लोन, पुरानी गाड़ियों के लिए लोन, पर्सनल लोन, डिजिटल लोन और छोटे व्यवसाय के लिए लोन देती है। कंपनी का खास ध्यान मेट्रो शहरों के आसपास के इलाकों, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों पर है।होलसेल लोन सेक्टर में कंपनी रियल एस्टेट और कुछ अन्य चुनिंदा क्षेत्रों में एसेट के आधार पर और डेटा के जरिए लोन देती है। इसमें मिड-सेगमेंट हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और मध्यम आकार की कंपनियों को फंड सहायता दी जाती है। डिजिटल और एआई तकनीक के जरिए पिरामल फाइनेंस पूरे भारत में किफायती लोन सुविधा उपलब्ध कराने और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button