उत्तर प्रदेश

मुख्य विकास अधिकारी ने बड़राव ब्लॉक का निरीक्षण किया:कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश

मऊ के विकास खंड बड़राव क्षेत्र में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विवेक कुमार श्रीवास्तव ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मुजार बुजुर्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद खंड आजमगढ़ द्वारा कराए जा रहे चहारदीवारी और लैब के निर्माण कार्यों का तकनीकी टीम के साथ स्थलीय जायजा लिया।

Ravi Prajapati

निरीक्षण के दौरान, सीडीओ ने चहारदीवारी में इस्तेमाल की जा रही ईंट की गुणवत्ता और प्लास्टरिंग कार्य पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने ईंट की गुणवत्ता की लैब से जांच कराने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन लैब में आंतरिक विद्युतीकरण प्राक्कलन के अनुसार न पाए जाने और प्लास्टर में नियमित तरावट न होने पर भी उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।

कार्यदायी संस्था के अधिकारियों द्वारा कार्य की निगरानी में लापरवाही बरतने पर भी सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद, सीडीओ ने ब्लॉक बड़राव कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान गार्ड फाइल अद्यतन और अपूर्ण पाई गई। सेवा पुस्तिकाएं और जीपीएफ पासबुक भी अपूर्ण मिले।

पुराने भवन, वाहन और अभिलेखों को नियमानुसार निष्प्रयोज्य करने की कार्यवाही नहीं की गई थी, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। एडीओ पंचायत द्वारा शिकायतों पर सभी से फीडबैक प्राप्त न करने और ग्राम पंचायतों में कराए गए निर्माण कार्यों की पत्रावली ब्लॉक में संरक्षित न कराने पर सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button