देवरिया, सलेमपुर के सासंद रामाशंकर राजभर ने परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की

नैयर आजम
देवरिया/लखनऊ। आज लखनऊ में मा० परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी से देवरिया, सलेमपुर एवं बेल्थरा में बस स्टेशन के निर्माण तथा बलिया से डुहा बिहारा और बलिया से बेल्थरा तक बस सेवा शुरू कराने हेतु अनुरोध किया। माननीय मंत्री जी ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आरएम आजमगढ़ को आवश्यक निर्देश तत्काल देने का आश्वासन दिया।उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ऐलान किया कि देवरिया रोडवेज बस स्टेशन 200 करोड़ रूपये की लागत से विकसित होगा। परिवहन मंत्री ने भाजपा की जिला बैठक में कहा कि 200 करोड़ की लागत से देवरिया का बस स्टेशन विकसित होगा तथा 25 करोड़ की लागत से पुराने बस स्टेशन की खाली पड़ी भूमि पर मल्टी स्टोरी बस स्टैंड बनाया जायेगा। प्रदेश में लगभग 22 हजार लोगों को आवास पिछले योजनाओं में दिया गया है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से प्रतीक्षारत भगवान राम का दिव्य और भव्य मंदिर बनकर तैयार है। देवरिया जिले के सैकड़ों लोगों ने राम मंदिर की लड़ाई लड़ी है और सभी के श्रद्धा का यह फल आगामी 22 जनवरी को प्राप्त होगा और राम लला मंदिर में विराजमान होंगे।




