खेल

टी-20 वर्ल्डकप-26 रन पर भारत के टॉप-3 बैटर्स पवेलियन लौटे:ईशान जीरो, तिलक एक रन, अभिषेक ने 15 रन बना सके, साउथ अफ्रीका ने 188 का टारगेट दिया

Gavrav Singh

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे सुपर-8 मैच में भारत को 188 रन का टारगेट दिया है। अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में इंडिया ने 5.3 ओवर के बाद 3 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।

अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच कराया। ईशान किशन 0 और तिलक वर्मा एक रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। अफ्रीकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी।

टॉस जीतकर बैटिंग कर रही साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही हे। टीम ने शुरुआती 6 ओवर के खेल में क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम और रियान रिकेल्टन के विकेट गंवा दिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 2 और अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button