उत्तर प्रदेश
घोसी चीनी मिल बंद, गन्ना किसान आक्रोशित प्रदर्शन जारी धरने पर बैठे किसान

Dinesh Kumar Prajapati
मऊ के घोसी स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड बनगावा के बंद होने और गन्ना किसानों के अवशेष गन्ने को सठियांव चीनी मिल पर स्थानांतरित करने के विरोध में किसान और किसान नेता आक्रोशित हैं। रविवार को सैकड़ों किसानों ने चीनी मिल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए है। स्थिति को देखते हुए चीनी मिल गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस मामले को लेकर रविवार सुबह 11 बजे उपसभापति रजनीश राय के नेतृत्व में बोर्ड के पदाधिकारियों और चीनी मिल के जीएम महेंद्र प्रसाद के बीच बैठक हुई। बोर्ड के डायरेक्टर करुणेश राय, अर्पित सिंह और अखिलेश सिंह ने जीएम पर मामले की सूचना न देने का गंभीर आरोप लगाया।





