उत्तर प्रदेश
कौड़ीराम में बुधवार को मनाई जाएगी होली: बाजारों में उमड़ी भीड़

नवनीत प्रजापति : कौड़ीराम में रंगों का पर्व होली कल मनाया जाएगा। क्षेत्र में त्योहार को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। बच्चों और युवाओं में होली का विशेष उत्साह देखा जा रहा है।होली के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। होलिका दहन के बाद मंदिरों और मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देंगे। कई स्थानों पर फगुआ और होली गीतों के विशेष आयोजनों की भी तैयारी है।क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की है।




