उत्तर प्रदेश

UP: अखिलेश यादव बोले, हम मायावती और नीतीश कुमार को बनाना चाहते थे प्रधानमंत्री

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम मायावती और नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में थे। वहीं, गैस के दामों को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर हमला बोला

Govind Prajapati सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम मायावती और नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में थे। वहीं, गैस के दामों को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर हमला बोला।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर कहा कि जब 2024 में इंडिया गठबंधन बना था तो हम लोग उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। इसी तरह जब 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन हुआ था तो हम मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन लगता है कि भाजपा नीतीश जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में ही रिटायर करना चाहती है।अखिलेश यादव शनिवार को सपा मुख्यालय लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और कहा कि चुनाव आयोग झूठ बोलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सपा का फर्जी वीडियो चलवा रहे हैं। हम उन पर मुकदमा करेंगे।प्रदेश में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा रही है। सुबह देखा कि गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब जाएंगे भाजपाई, तब घटेगी महंगाई। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज भारत की विदेश नीति विदेशी तय कर रहे हैं जबकि देश की विदेश नीति हमारी सरकार को ही तय करनी चाहिए पर ऐसा नहीं हो रहा है।इस मौके पर कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button