रोजगार

NASA 54 साल बाद चांद पर भेजेगा इंसान, रिहर्सल सफल:गोरखपुर में बनेगा 30 हजार की क्षमता वाला क्रिकेट स्‍टेडियम

Sanjay Kumar Singh

1. भारत इंडियन ओशियन नेवल सिंपोजियम का अध्‍यक्ष बना

20 फरवरी को हिंद महासागर नौसेना सिम्‍पोजियम यानी IONS के नौसेना प्रमुखों का 9वां सम्मेलन विशाखापत्तनम में हुआ।

  • नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने बताया कि भारत ने सम्मेलन के दौरान IONS की अध्यक्षता ग्रहण की है।
  • IONS एक पहल है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाना है।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय आयोजन इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू और मिलान 2026 के साथ हो रहा है।
  • भारत 2026-2028 फोरम के लिए इस मंच को लीड करेगा।
  • IONS की शुरुआत नई दिल्ली में 2008 में हुई थी। तब से यह दूसरी बार है जब भारत अध्यक्ष बनकर नेतृत्व कर रहा है।

    2. गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

    20 फरवरी को गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए यूपी सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक समझौते यानी MoU पर साइन हुए।

    • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इस समझौते पर साइन किए गए।
    • MoU के अनुसार, दिसंबर 2027 तक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण पूरा किया जाएगा।
    • इस स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की कैपेसिटी होगी।
    • स्टेडियम के निर्माण की अनुमानित लागत 392.94 करोड़ रुपए है।
    • स्‍टेडियम में 7 मुख्य पिचें, 4 अभ्यास पिचें, डे-नाइट मैचों के लिए फ्लडलाइट्स, एक आधुनिक मीडिया सेंटर और 1,500 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button